jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

कथित देवर ने भाभी से किया बलात्कार,विडियों बनाकर कर रहा था शोषण |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में भाभी के साथ देवर ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया इसके बाद विडियों बनाकर बलात्कार करने लगा। पीढ़ित महिला ने घटना की जानकारी ससुराल वालो को भी दी बदनामी के डर से थाने में रिर्पोट नही की। जब उसकी हरकत बढ़ गई तो पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत की।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनका दूर के रिश्ते का देवर है। इसी के कारण वह उसे जानती है और इसी कारण आरोपी से 2019 से बातचीत होने लगी थी। आरोपी ने उसके साथ में फोन पर अश्लील बातें की तो उसे समझा दिया था कि वह सिर्फ दोस्त हैए इस तरह की हरकत न करे। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता को मिलने के लिए बुलाया और उसे एक होटल में ले गया। वहां पर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे बदनाम कर देगा। पीडि़ता ने बताया कि बदनामी के डर से उसने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया। लेकिन आरोपी बदनामी का डर दिखाकर बार बार शोषण करता रहा। जब विरोध किया तो उसने धमकाया कि वीडियो बना लिया है और उसकी बात नहीं मानी तो वायरल कर देगा। इस तरह से आरोपी ने साल 2022 में उसे फिर से होटल में बुलाया और बलात्कार का प्रयास किया था। विरोध करने पर मारपीट कर दी। परेशान होकर उसने घर आकर पति को इस बारे में बताया। पति ने बदनामी के डर से रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया और उसे मायके में भेज दिया।

- Install Android App -

परिजन ने जब आरोपी के परिवार से बात की को आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने की बात कही। इसके बाद उन्हें गुरुद्वारे पर मिलने के लिए बुलाया। वह अपने परिवार के साथ में वहां आया और मारपीट कर दी। इस पर पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।