jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें  हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस हरदा-खिरकिया में सरदार पटेल के नाम से बनेंगे पार्क, लगेंगी प्रतिमाएं

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान – केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके

समारोह पूर्वक मनाया गया मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित कृषि क्विज के विजेताओं की घोषणा

विजेता कृषकों को मिला पुरस्कार

हरदा : मध्य प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस हरदा जिले में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर, हरदा की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, मध्य प्रदेश गान व राष्ट्रगान का गायन किया गया।

केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री उइके ने कहा कि मध्यप्रदेश समृद्ध संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली इतिहास का प्रदेश है। भौगोलिक दृष्टि से यह भारत का हृदय प्रदेश है।

यहां नर्मदा नदी, महाकाल, चित्रकूट, भीमबेटका, सांची एवं खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल स्थित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में क्रांतिकारी वीरों की गौरवशाली इतिहास रहा है। जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक विविधता इस प्रदेश की विशिष्ट पहचान है। यहां के प्रत्येक त्योहार और पर्व अपनी एक अलग कहानी कहते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा प्रदेश बड़ा गौरवशाली है क्योंकि आज हम 71 वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस बना रहे हैं। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को आज ही के दिन मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। आज हम सबको संकल्प लेना होगा जिससे हमारा प्रदेश विकसित बने व समृद्ध बनें। हमारे देश के विकास में हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है इसलिए आप सभी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।

इस कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी मनोहरलाल राठौर कलेक्टर कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर  पुरूषोत्तम कुमार एवं  अनुपमा , मुख्य कार्यपालन अधिकारी  नरोत्तम भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी मरगूव हुसैन बन्दूक वाले का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

- Install Android App -

किसान स्वाभिमान पर्व की प्रश्नोत्तरी ने बदली किसानों की खुशियों की तस्वीर

हरदा के तीन किसानों ने जीते आकर्षक पुरस्कार, कपिल को ट्रैक्टर तो पंकज को मिली बुलेट

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किसान स्वाभिमान पर्व ने हरदा जिले के तीन किसानों के लिए यादगार खुशियों का अवसर बना दिया। संस्कृति विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही जवाब देकर जिले के तीन किसानों ने आकर्षक पुरस्कार हासिल किए हैं। इनमें एक किसान को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, दूसरे को द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल तथा तीसरे किसान को लॉटरी के माध्यम से पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

ग्राम बिच्छापुर निवासी कपिल जाट ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त किया। कपिल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा कृषि एवं संस्कृति विभाग सहित आयोजन से जुड़े सभी विभागों के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए गौरव और खुशी का क्षण है।

इसी तरह ग्राम रोलगांव निवासी पंकज मोरछले ने किसानों से संबंधित पूछे गए सवालों के सही जवाब देकर द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल जीती। वहीं ग्राम झुण्डगांव निवासी रामचंद्र खोरे को संस्कृति एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 24 प्रश्नों के सही उत्तर देने के बाद लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पुरस्कार प्राप्त हुआ।

किसान स्वाभिमान पर्व के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और जागरूकता से जोड़ने के साथ उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। हरदा जिले के तीन किसानों की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवारों के लिए खुशी का अवसर है, बल्कि जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणादायी है। यह आयोजन दर्शाता है कि ज्ञान, जागरूकता और सहभागिता के माध्यम से किसान नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ ‘मध्यप्रदेश गान’ के साथ हुआ। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा द्वारा दिल देखो ताड़ देखो हिंदुस्तान का दिल देखो, मसनगांव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने आदिवासी लोकनृत्य, तक्षशिला एकेडमी, हरदा द्वारा कालबेलिया लोकनृत्य, शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा द्वारा आयो रे शुभ दिन आयो रे गीतों पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हरदा में मप्र स्थापना दिवस समारोह के दौरान भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के तहत हरदा के चंद्रगोपाल छापरे को 1 लाख का चैक व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कृषि विकास एवं कल्याण विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन पर आधारित तथा प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,बड़ी संख्या में नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।