भोपाल-इंदौर-ग्वालियर-जबलपुर में क्या है रेट…?
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । मध्य प्रदेश में आज 1 नवंबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए और प्रदेश के सभी जिलों में कीमतें कल के बराबर ही हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में स्थिरता बनी हुई है।
आपके क्षेत्र के रेट
– हरदा / नर्मदापुरम / बैतूल: भोपाल रेट के आसपास – पेट्रोल 114.30 – 114.54 रु., डीजल 99.60 – 99.64 रु.
– खंडवा / देवास: इंदौर जोन – पेट्रोल 114.58 रु. के आसपास, डीजल 99.80 रु..
– सबसे महंगा– अलीराजपुर / अनूपपुर जैसे बॉर्डर जिलों में पेट्रोल 115.00 रु. तक|
– सबसे सस्ता – भोपाल-ग्वालियर बेल्ट में 114.47 रु.
पिछले 10 दिनों में MP में पेट्रोल 114.36 से 114.57 रु. के बीच ही रहा है, बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई। LPG का दाम 1 नवंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ा है, लेकिन पेट्रोल-डीजल में जनता को राहत है।

