jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें  हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस हरदा-खिरकिया में सरदार पटेल के नाम से बनेंगे पार्क, लगेंगी प्रतिमाएं

रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त

हरदा। छिपाबड़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 207 ग्राम गांजा और करीब 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार रात करीब 2 बजे चौकड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने गश्त के दौरान सीडी डीलक्स बाइक क्रमांक MP-47-MG-6463 पर सवार दो युवक खिरकिया से चौकड़ी की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

- Install Android App -

पूछताछ में आरोपियों की पहचान अंकित कुशवाह (30), निवासी ग्राम पड़वा और अखिलेश कुशवाह (45), निवासी ग्राम बंदी मुहाड़िया, थाना सिराली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के बीच रखी सफेद थैली से 1 किलो 207 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।