पति ने पत्नि को पड़ोसी से बात करनेे से मना कर मोबाईल छीना,नाराज पत्नि ने रात में खौलता तेल डाल हुई फरार
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर | कंपू इलाके में रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने रात 2 बजे खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी पत्नी पड़ोसी से फोन पर बात करती थी और उसने पड़ोसी से बात करने से मना किया। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया।
कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि महादजी नगर में रहने वाला सुनील धाकड़ पुत्र विशंभर धाकड़ प्रायवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी भावना से कुछ समय से उसका झगड़ा चल रहा है।
सुनील के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति से भावना फोन पर बात करती है। सुनील ने जब देखा तो भावना फोन पर किसी से बात कर रही थी।इस पर उसने आपत्ति जताई। 6 जून को वह फोन पर बात कर रही थी, इस पर सुनील ने मोबाइल ही छीन लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात करीब 2 बजे भावना जागी, उसने तेल गर्म किया और सुनील पर उड़ेल दिया। सुनील झुलस गया और महिला यहां से भाग गई। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया।पहले सुनील का साला इलाज करवाने के लिए आया था। दो दिन बाद वह भी भाग गया। जब सुनील की स्थिति में सुधार हुआ तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की।