jhankar
ब्रेकिंग
रंगपंचमी गेर से पहले इंदौर में तैयारियां तेज, राजवाड़ा समेत कई जगह लगाए CCTV कैमरे धुलेंडी पर उज्जैन के गांवों में अनोखी आस्था, धधकते अंगारों पर चले श्रद्धालु खाड़ी देशों में फंसे एमपी के लोगों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के जंगल में लगी भीषण आग ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग भोपाल में तैयार हुई रूपरेखा, 17 मार्च को दिल्ली में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी

पत्नी फेसबुक पर रहती थी बिजी, पति को हुआ चरित्र पर शक, तो पति ने उठाया खौफ़नाक कदम

 

पश्चिम बंगाल में फेसबुक चैट‍िंग पर एक कपल में विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स ने पत्नी की जान ले ली। दरअसल, पति को शक था कि पत्नी चैटिंग के जरिए अन्य पुरुषों को दोस्त बना रही है। इस वजह से उनमें अनबन रहने लगी। यह अनबन इतनी बढ़ गई क‍ि रव‍िवार को पत‍ि ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना पश्च‍िम बंगाल के हुगली ज‍िले की है।

हुगली ज‍िले की चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में पति रिंटू दास ने अपनी पत्नी पल्लवी दास (23) की गला घोंटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि क्योंकि पत्नी फेसबुक चैटिंग में व्यस्त रहती थी। पति को इस बात का संदेह था कि उसकी पत्नी अन्य पुरुषों के साथ फेसबुक चैट के माध्यम से दोस्ती कर रही थी, इस वजह से उसे अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक हो गया था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए इसे पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीरामपुर गिरवाल से अस्पताल भेज दिया है।

फेसबुक चैटिंग की वजह से होती थी अनबन – अभियुक्त की मां मना दास ने बताया कि उनकी बहू पल्लवी दास को फेसबुक चैटिंग का शौक था जिसके कारण पति-पत्नी में हमेशा अनबन और खटपट बनी रहती थी। इस हत्या के बारे में जानकारी देते हुए चंदननगर कमिश्नरेट के डीसीपी हेडक्वार्टर प्रवीण प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त पति रिंटू दास को आईपीसी की धारा 302 और 498 A के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।