jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

होशंगाबाद SP ने लिया एक्शन खाकी वर्दी का रौब झाड़ने वाले पुलिस कर्मी को किया लाइन अटैच , जांच के लिए टीम गठित की

नगर पालिका कर्मचारी एसपी से नपा कर्मचारी पिटाई के मामले में मिलने पहुंचे थे

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा । नगर पालिका कर्मचारी की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है जिस पुलिसकर्मी ने नगर पालिका कर्मचारी की पिटाई की गई थी उस पर कार्रवाई नहीं होने पर नगर पालिका कर्मचारी मंगलवार को कलेक्टर और एसपी से मिले घटना के बारे में जानकारी दी। थी मंगलवार को एसपी गुरकरण सिंह ने एक्शन लेते हुए अनुशासनहीनता करने वाले आरक्षक कृपाराम मीणा को लाइन अटैच कर दिया।

- Install Android App -

यह है मामला

नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी की रविवार रात एक पुलिसकर्मी के द्वारा पिटाई के बाद मामला गरमा गया है और नगरपालिका कर्मचारी धरना पर बैठ गए गणेश उत्सव में ड्यूटी कर्मचारी रात को घर जाते समय रास्ते में एक पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी जिससे सोमवार को नपा कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी सुबह मिली जब कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई नपा कर्मचारी संतोष उर्फ बबलू बाथव ने बताया कि गणेश विसर्जन की ड्यूटी कर वापस रात को घर जा रहा था तभी थाने के सामने पुलिसकर्मी कृपाराम मीणा ने मारपीट की मैंने कहा कि मैं नगरपालिका से ड्यूटी करके आ रहा हूं उसके बाद भी मेरी एक नहीं सुनी और मुझे मारने लगा , गुस्साए कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने लगें।
जानकारी लगते ही धरना स्थल पर एसडीएम अखिल राठौर, एसडीओपी सौम्या अग्रवाल तहसीलदार प्रमेश जैन पहुँचे और कर्मचारियों को समझाने लगे लेकिन नगरपालिका कर्मचारियों ने प्रशासन के द्वारा कोई भी समझाइश से न नहीं माने और धरने पर डटे रहें वहीं नहीं दूसरे दिन नपा कर्मचारी कलेक्टर पहुंचे और अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया शहर के नागरिकों का मानना है कि एक सिपाही और नगर पालिका कर्मचारी की लड़ाई झगड़े की कीमत पूरे शहर को उठाना पड़ रहा है वही पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सफाई कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं।