बिलासपुर| न्यायधानी बिलासपुर में एक शातिर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक नाबालिग है, जो खुद को नेशनल क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर रंगदारी कर रहे थे। लोगों को कानून का झांसा देकर, डराने-धमकाने के बाद वसूली की वारदात को अंजाम देने वाले इन लोगों से कार, बाइक, मोबाइल के अलावा अन्य काफी चीजों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।मामले में सरकंडा पुलिस ने बिलासपुर सहित आसपास के इलाकों में नेशनल क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर लोगों से रंगदारी वसूलने वालों को धर दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह के सात सदस्यों में से एक नाबालिग है। इनके पास से फर्जी नेशनल क्राइम ब्रांच दिल्ली का आईडी भी मिला है। जिसे इन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से बनाया था और मोबाइल पर ही लोगों को अपनी आईडी दिखाया करते थे।
ब्रेकिंग
