jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

वीडियो वायरल:प्रेम प्रसंग के संदेह में गुंडे की पिटाई दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

रीवा में एक गुंडे की पिटाई का वीडियो वायरल 

- Install Android App -

रीवा| जिले में इन दिनों मारपीट कर वीडियो वायरल करने का ट्रेड पर चल पड़ा है। इंटरनेट मीडिया में हाल ही में जारी वीडियो में तीन आरोपित एक गुंडे के गले में बेल्ट बांधकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।  पुलिस ने बताया है कि प्रेम प्रसंग के संदेह को लेकर उसकी पिटाई की गई है। यह मामला हनुमना थाना अंतर्गत अर्जुनपुर गांव का है।सोमवार को इसका वीडियो सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि हनुमना कस्बा में रहने वाला अनुपम यादव उर्फ बलदाऊ 8 सितंबर को प्रेम प्रसंग के चक्कर में अर्जुनपुर गांव गया था। यहां प्रेमिका के भाई और उसके दोस्तों को पूरे मामले की जानकारी लग गई थी। ऐसे में तीनों मिलकर उसे वीरान पहाड़ी पर ले गए। यहां गले में बेल्ट बांध कर उसकी पिटाई की।

हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि अनुपम यादव जिला बदर का आरोपित रहा है। इलाके के लोग उससे परेशान थे। इसकी शिकायत भी आई थी। छह सितंबर को जेल से छूटकर आया था। इसके दो दिन बाद वह प्रेमिका से मिलने पहुंच गया, लेकिन उसे गांव के युवकों ने पकड़ लिया। मामले में अर्जुनपुर के रहने वाले आरोपित विपिन सिंह, गब्बर सिंह और धावा तिवरियान के रहने वाले दीपक तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।