jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

पश्चिम बंगाल: तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली लौटे अमित शाह, झारग्राम की रैली में नहीं होंगे शामिल

कोलकाताः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार की शाम को नई दिल्ली गए। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है। भाजपा के नेताओं ने यह जानकारी दी। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अमित शाह बहुत बीमार हैं। उन्हें तेज बुखार है, लेकिन फिर भी उन्होंने यहां मंगलवार की रैली में हिस्सा लिया।

- Install Android App -

स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में उनका इलाज हुआ था और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। घोष ने कहा कि शाह मंगलवार को ही नई दिल्ली वापिस लौट गए, क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे खराब सेहत के कारण किसी रैली में हिस्सा नहीं लें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शाह ने उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अन्य निर्धारित रैलियां समय पर हों। इससे पहले, शाह ने मालदा में रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद सभी बंगाली शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी।