jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

पानी में तैरते मिली महिला की लाश, हत्या करने के बाद शव को बांधकर बोरी में पैक कर हत्यारे ने फेंका

बोरी को खोलने पर महिला की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिला का गला घोंटकर शव को बोरी में भरकर पानी में फेंक दिया। महिला की लाश बोरी में बंधी पानी में तैरते हुए मिली। बोरी को खोलने पर महिला की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की जानकारी लगते ही सिटी डीएसपी सहित थाना प्रभारी व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। महिला का शव बरामद कर मामले गोहपारू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खामहा के कुनी बंधा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 35 वर्षीय महिला का बोरी में बंधा संदिग्ध अवस्था मे शव पानी मे तैरता हुआ मिला। मामले की जानकारी लगते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुच शव को बोरी से बाहर निकाला। प्रथम द्रष्टया महिला की हत्या गला घोंटकर बोरी में बांधकर बंधा में फेंकना लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

मामले में गोहपारू थाना प्राभारी योगेंद्र सिह परिहार ने कहा कि प्रथम द्रष्टया महिला का किसी ने गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत होता है। अज्ञात महिला की पहचान की जा रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा कि अज्ञात महिला का बोरी में भरकर बंधा में शव कैसा आया और इस घटना के पीछे किसका हाथ है। इन सभी बिंदुओं में जांच की जा रही है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा ।