jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप

सतना। मैहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां खुद को पुलिसकर्मी बताकर कुछ लोग एक महिला के घर में घुस गए और पैसों की मांग करते हुए उसे धमकाया। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता रजनी मुग्धु (निवासी विधि कॉलोनी) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, शनिवार शाम कुछ लोग खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनके घर में जबरन घुस आए।

मारपीट और उगाही: वीडियो बनते ही बदला आरोपियों का चोला

- Install Android App -

आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, पति के साथ मारपीट की और 5 लाख रुपये की मांग की। महिला का कहना है कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो आरोपियों का रवैया बदल गया। पहले खुद को पुलिस बताने वाले लोग अचानक पत्रकार होने का दावा करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

वीडियो रिकॉर्डिंग बनी अहम कड़ी: पुलिस को सौंपे सबूत

पीड़िता ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। यह वीडियो अब जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। महिला का कहना है कि आरोपी जाते-जाते यह धमकी भी दे गए कि “हम पुलिस वाले हैं, देख लेंगे।” फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।