jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...

पार्टी छोड़ने के बाद बोले आजाद, नई पार्टी बनाऊंगा, कांग्रेस नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आजाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि गुलाब नबी आजाद बीते कई दिनों से कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे थे। आजाद ने इस्तीफा देने के साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी एक पत्र लिखा है।

गुलाम नबी आजाद ने सोनिया को सौंपा 5 पेज का इस्तीफा

गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को अपना 5 पेज का इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे ने गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आजाद ने पत्र में कहा कि बीते कुछ सालों में राहुल गांधी ने सीनियर लीडर को दरकिनार कर दिया है। कांग्रेस में इन दिनों राहुल गांधी और सोनिया गांधी की दो टीम काम कर रही है। राहुल गांधी लगातार पार्टी के संविधान को दरकिनार करते हुए काम कर रहे हैं।

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे का कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमने (गुलाम नबी) आजाद साहब का (इस्तीफे का) पत्र देखा। दुख की बात है कि उन्होंने ऐसे समय में कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया जब कांग्रेस देश भर में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, ध्रुवीकरण की लड़ाई लड़ने जा रही है। दुख की बात है कि वे इस लड़ाई में हिस्सा नहीं बन रहे। वहीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने भी आजाद के इस्तीफे पर दुख जताया।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जो टिप्पणियां की गई हैं वो उचित नहीं है। मैं खुद सदमे में हूं कि एक 72 साल का व्यक्ति, जिसे जिंदगी में सब कुछ मिला हो वो आज ऐसे संदेश दे रहे जो मेरे समझ के परे हैं।

- Install Android App -

आजाद के इस्तीफे पर जम्मू कश्मी के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने श्रीनगर में कहा कि इंदिरा गांधी जी के वक्त से गुलाम नबी आज़ाद इनर कैबिनेट के मेम्बर थे। आज भी सोनिया गांधी के बहुत करीब थे। बड़ा अफसोस है मुझे कि ऐसा क्या हो गया कि इन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले, आजाद ने लिखा मेरे जैसा पत्र

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुलाम नबी आजाद और मेरे लिखे गए (इस्तीफे) पत्र में काफी समानता हैं। सबको पता है कि राहुल गांधी अपरिपक्व और अप्रत्याशित नेता है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अब तक बस अपने बेटे को ही आगे बढ़ाने का काम किया है जो अब तक विफल रहा है। इस वजह से जो नेता पार्टी के लिए वफ़ादार थे वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। मैंने 2015 में ही कहा था कि कांग्रेस में सिर्फ गांधी रह जाएंगे… राहुल गांधी भाजपा के लिए वरदान हैं। जब लोग राहुल गांधी से हमारे नेताओं की तुलना करते हैं तो वैसे ही हम आगे हो जाते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में कई आला नेता इन दिनों आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को तब बड़ा झटका लगा था जब वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया था। तब आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा था कि हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की संचालन समिति का अध्यक्ष पद भारी मन से छोड़ा है।
आनंद शर्मा के बाद अब गुलाम नबी आजाद ने भी सीधे पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है। हिमाचल के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले आनंद शर्मा से पहले जम्मू कश्मीर के दिग्गज गुलाम नबी आजाद को भी जम्मू कश्मीर चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल सहित कई दिग्गज नेता कांग्रेस के जी-23 गुट के नेता थे। इस गुट के नेता कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के लिए चुनाव कराने के समर्थक हैं।