ब्रेकिंग
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...

पुराने विवाद के चलते आपस में भिड़े 3 युवक, सरेआम चली गोलियां, तीनों घायल

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में किसी विवाद के चलते कुछ युवकों द्वारा सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने की खबर सामने आई है। मामला रांझी थाना के सर्रापीपल का बताया जा रहा है जहां बीती रात (शनिवार) को 3 युवकों का आपस मे विवाद हो गया। ये विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने सरेआम कट्टे से फायरिंग कर दी जिसमे 2 युवक घायल हो गए। तो वहीं घायल युवकों ने भी जवाब में फायरिंग करने वाले पर चाकू से हमला कर दिया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक मामले में शनिवार की रात रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत सररापीपल के पास अद्भुत नामक एक युवक और उसका साथी निक्की गुप्ता किसी विषय पर आपस में बात कर रहे थे, तभी सामने से तरुण पटेल नमक एक युवक आया और दोनों के ऊपर फायरिंग कर दी जिसमें दोनों अद्भुत और निक्की को पैरों पर गंभीर चोट आई। इसके बाद दोनों घायलों ने तरुण पटेल का कट्टा छीनते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों ही लड़कों ने साथ में मिलकर मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में सजाई थी, उसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों का विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते तरुण पटेल नामक युवक ने दोनों पर हत्या के नियत से फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रांझी थाना पुलिस पहुंची और तीनों घायल युवकों को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। फिलहाल रांझी थाना पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है और इस पूरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है।