jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

मवेशी चराने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, खून से सनी मिली लाश, ग्रामीणों में दहशत

मकड़ाई समाचार सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तेंदुए के आतंक से पूरा गांव दहशत में है। ताजा मामला कन्हीवाडा रेंज के पांडिवाड़ा के जंगल के पास का है जहां मवेशियों को चराने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया और उसे अपना शिकार बना लिया। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों को इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले पांडिवाड़ा के जंगलों में एक महिला अपने मवेशी चराने गई थी। उसी दौरान झाड़ियों में छिपकर बैठे तेंदुए ने अचानक महिला पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। तेंदुआ महिला को मुंह में दबोचकर झाड़ियों में ले गया और शव छोड़कर भाग गया। जब युवती काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में जाकर उसकी तलाशी की जहां उन्हें खून से लथ-पथ महिला की लाश मिली। इसे देख पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटनास्थल पर तेंदुए के निशान मौजूद थे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई जहां वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा मुआयना किया वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी। मामले पर डीएफओ का कहना है कि ग्राम पांडिवाड़ा के जंगल में वन अमले की गश्ती भी बढ़ा दी गई है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।