jhankar
ब्रेकिंग
माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश, 14 दिन में प्रारंभिक जांच पूरी नहीं की तो होगी कार्रवाई कल मुख्यमंत्री मोहन यादव आयेंगे सिवनी मालवा । हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक होगा भव्य रोड शो,  5 क्व... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

पुलिस का नाइट एक्‍शन, काम्बिंंग गश्त के दौरान 143 बदमाशों पर कार्रवाई से हड़कंप

मकड़ाई समाचार सीहोर। शहर में निगरानीशुदा बदमाशों, गुंडों और असामाजिक तत्वों की चैकिंग और धरपकड़ के लिए पुलिस ने सघन काम्‍बिंग गश्त की। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को कोतवाली के थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया द्वारा अपने-अपने थानों के साथ लाइन के जवानों के साथ गश्‍त की। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप देखने को मिला। पुलिस ने इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। साथ ही गुंडों और बदमाशों के रिकार्ड को अपडेट किया।

- Install Android App -

जिले में पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने काम्बिग गश्त चलाते हुए फरार वारंटी, स्थाई वारंटी इनामी बदमाशों एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपितों की धरपकड़ करते हुए कुल 143 आरोपितो पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश में प्रदेशव्यापी काम्बिंग गश्त का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गिरफ्तारी वारंटी, फरार वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों एवं अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सीहोर जिले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीओपी, सीएसपी, एसडीओपी सहित 240 का बल पार्टियां बनाकर नाइट कान्बिंग गश्‍त की कार्रवाई कर रहा है।

रात भर चली इस कार्रवाई में स्थाई वारंट 83, गिरफ्तारी वारंट 51, 299 मामलों में फरार आरोपियों में से एक, इनामी बदमाश 2, जिला बदर किए गए 2 आरोपितों सहित अन्य 4 शामिल को मिलाकर कुल 143 पर कार्रवाई की गई है। वही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे एक कट्टा सहित 4 कारतूस भी जप्त किए है।