jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

नर्मदापुरम/बानापुरा: नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर स्थित धरमकुंडी ब्रिज के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की अकाल मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बानापुरा निवासी तरुण धुर्वे नर्मदापुरम की ओर से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार का मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी बाइक,

- Install Android App -

तरुण अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP05 ML 4936) से बानापुरा जा रहे थे। धरमकुंडी ब्रिज पर स्थित खतरनाक गोलाई (मोड़) के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। रफ्तार अधिक होने के कारण युवक बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

सरपंच, जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों ने की मदद,,

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर जनपद पंचायत सदस्य शेर सिंह दरबार, विनोद यदुवंशी, सनम सरपंच, रंजीवन साध, सरपंच प्रतिनिधि रानू हनोतिया, सौरभ काकोडिया और कुलदीप विक्रम हनोतिया सहित कई ग्रामीण पहुँच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तुरंत घायल की मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तरुण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया ।