jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

पुलिस टीआइ ने शराब के नशे में दो युवकों को मारी टक्कर

मकड़ाई समाचार खरगोन। खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात को पंधाना टीआइ ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो युवकों को टक्कर मार दी। इस मामले में सामने आया कि पंधाना टीआइ शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। घायल युवकों के पिता उत्तम राव देशमुख ने बताया कि करीब सवा 10 बजे, मेरे पुत्र जयदीप उत्तम देशमुख और राहुल अरुण देशमुख दोनों दूध लेकर घर को आ रहे थे। तभी खरगोन की जा रहे वाहन ने सामने से तेज गति से आते हुए थाना प्रभारी अंतिम पवार ने टक्कर मार दी। पंधाना के थाना प्रभारी पवार कार स्वयं चला रहे थे।

- Install Android App -

टक्कर मारने के बाद कार को और भी तेज गति से भागाने लगे। इस दौरान रास्ते में कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होते हुए बचे। जिसके बाद गाड़ी का पीछा करते हुए ग्राम सांईखेड़ी स्थिति मजार के पास कार को रुकवाया गया। जिसके बाद किशोर मराठे जो कि महाराट्र से शादी में आए हुए थे। वे गाड़ी को चलकर थाने लेकर आये। जिसक के बाद थाने पर एफआइआर की गई। मेडिकल के बाद दोनों फरियादी का मेडिकल व इलाज कराया गया। जिसके बाद रात सवा 12 बजे शराब पीकर कार चला रहे पंधाना थाना प्रभारी की एमएलसी करवाई गई। जिसमें एल्कोहल होना पाया गया, फिलहाल पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।