jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

पुलिस ने कार्यवाही कर अवैध हथियारों का जखीरा किया जब्त, मुुख्य आरोेपी को भी पकड़ा

मकड़ाई समाचार भिंड | बुधवार सुबह सूचना मिली कि कचनावकला गांव के पास अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित है। एसपी चौहान ने मेहगांव एसडीओपी व गोरमी थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। गोरमी थाना प्रभारी तोमर, एएसआइ देवेंद्र भदौरिया, हवलदार कौशलेंद्र सिंह, मनीष सिंह, आरक्षक शिवकुमार तोमर, पंकज शुक्ला, विकास शर्मा, योगेंद्रसिंह, सौरभ शर्मा, शिवमकुमार तोमर, सुनील सिंह, भारती तोमर, कुंती तोमर व अमृतसिंह तोमर के साथ कचनावकला गांव पहुंचे। मुखबिर ने बताया फैक्ट्री गांव से करीब ढाई किमी दूर ट्यूबवैल के पास संचालित है। पुलिस खेतों से होते हुए पैदल-पैदल ट्यूबवैल पर पहुंची तो वहां कुछ नहीं मिला। करीब पांच खेत चलने के बाद एक खार (बरसाती नाला) के पास पहुंचे तो वहां कृत्रिम पेड़ व घास लगी दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो वहां एक युवक कट्टे की नाल रेती से घिसता हुआ मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजवीर यादव उर्फ गीले पुत्र श्रवणलाल यादव निवासी कचनावकला बताया। पुलिस को वहां बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के उपकरण मिले।आरोपित ने बताया कि फैक्ट्री शुरू किए उसे अभी महज आठ-दस दिन ही हुए हैं। जिस जगह फैक्ट्री शुरू की हैं वहां आसपास कृत्रिम पेड़ लगा लिए थे, जिससे किसी को शक नहीं हो।

- Install Android App -

आरोपित ने बताया कि हथियार बनाने के लिए उप्र के कासगंज निवासी कालीचरण पुत्र महेंद्रपाल और पोखवाल पुत्र सेवतीलाल को बुलाया है। दोनों लोग पुलिस के मूवमेंट को देखकर वह मौके से भाग गए। वह इन हथियारों को चुनाव के समय भिंड सहित आसपास के जिले में सप्लाई करता। पुलिस ने मौके से 315 बोर के नौ कट्टे, 12 बोर की एक अधिया, चार कारतूस, 315 बोर के 11 खाली कारतूस, एक ड्रिल मशीन, पांच वर्मा, दो शिकंजा कसने वाली मशीन, दो हवा देने वाली मशीन, तीन हथोड़ा, एक वसूला, ग्राइंडर मशीन, चार लोहे की सड़ासी, दो फनल, एक छोटी आरी, चार लोहे की नाल, आठ रेती सहित अन्य सामान मिला है। पुलिस ने मौके से 315 बोर के नौ कट्टे, 12 बोर की एक अधिया, चार कारतूस, 315 बोर के 11 खाली कारतूस, एक ड्रिल मशीन, पांच वर्मा, दो शिकंजा कसने वाली मशीन, दो हवा देने वाली मशीन, तीन हथोड़ा, एक वसूला, ग्राइंडर मशीन, चार लोहे की सड़ासी, दो फनल, एक छोटी आरी, चार लोहे की नाल, आठ रेती सहित अन्य सामान मिला है।