jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

पुलिस ने की छापेमारी कार्यवाही 276 किलाे गांजे के मामले में फरार आरोपी काे टिमरनी पुलिस की मदद से पकड़ा

मकड़ाई समाचार टिमरनी। जुलाई माह में देवास जिले के कन्नाैद में 276 किलाे गांजे के साथ पकड़ाए आरोपियों में रीवा निवासी आरोपी वशंमणि पाल पिता चित्रसेन पाल पुलिस काे चकमा देकर फरार हाे गया था। इस आरोपी के बैतूल के रास्ते हरदा तरफ आने की सूचना मिली थी। नारकाेटिक्स ब्यूराे इंदाैर की टीम भी इसके पीछे लगी थी। जिसे बुधवार काे दोपहर में करीब डेढ़ बजे बैतूल- टिमरनी राेड से पकड़ा गया।

पुलिस सूत्राें ने बताया कि जुलाई में आरोपी गांजे की खेप लेकर जा रहे थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कन्नाैद में दबोच लिया था। आरोपियों में रीवा का बरपा निवासी वंशमणि पाल भी था, जाे माैके से फरार हाेने में कामयाब हाे गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (स्वापक नियंत्रण ब्यूराे) की इंदाैर इकाई काे तभी से उसकी तलाश थी।

- Install Android App -

बुधवार काे आरोपी के बारे में एनसीबी काे पुख्ता सूचना मिली थी। एनसीबी की टीम ने नागपुर बैतूल के रास्ते उसका पीछा किया। लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला। एनसीबी की टीम ने टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल काे सूचना दी। टिमरनी टीम ने टिमरनी- बैतूल राेड पर घेराबंदी की।

इंदाैर की टीम में उपनिरीक्षक सहित तीन अन्य अधिकारी शामिल थे। एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी वंशमणि पाल नागपुर से आयशर क्रमांक एमपी 09 जीएच 8298 में सवार था। वाहन में लोहे के फर्नीचर भरे हुए थे। आरोपी के वाहन में बैठकर जाने की सूचना टीम को मिली थी। उसी के आधार पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी काे इंदाैर एनसीबी के सुपुर्द कर दिया है। टीम ने आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ इंदाैर ले गई।