jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बांटे मास्क व सेनेटाइजर

मकड़ाई समाचार टिमरनी। दूरदर्शी व आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गाँधी के बलिदान दिवस 21 मई को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए उनके विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए युवक कांग्रेस के बेनर तले दिनांक 21 मई को युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल के मार्गदर्शन व सहयोग से युवा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नगर के वार्डों में जरूरतमंदों को कोरोना काल में मास्क व सेनेटाइजर प्रदान किए। कोरोना महामारी के संक्रमण दौर में आम जन की सेवा कर इस बलिदान दिवस को मनाने का निर्णय युवक काँग्रेस हरदा द्वारा लिया गया था। जिनके साथ काँग्रेस परिवार के अन्य साथियों ने जरूरतमंद लोगों की मदद कर सहयोग किया। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल, संजय पवार, अमित पाटिल, अतुल टांक, नाथ महाराज, निखिल घुरे सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं ने सेवा कर पुण्य आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।