jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

पूर्व महारावल बृजराज सिंह का निधन, सोनार दुर्ग का ध्वज झुकाया, जिले में शोक की लहर

मकड़ाई समाचार जोधपुर। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल (महाराजा) ब्रजराज सिंह का 52 वर्ष की आयु में सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब होने पर जोधपुर से एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनके लिवर में तकलीफ थी और जोधपुर के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। उसके बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसको लेकर समूचे जैसलमेर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई समूचे बाजार बंद हो गए हैं और राज परिवार का ध्वज झुका दिया गया है। जैसलमेर के पूर्व महारावल को पेट में तकलीफ होने पर पूर्व में जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर पाया कि उनके लिवर में खराबी है, जिसके लिए लीवर ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां पर सोमवार को उनका निधन हो गया।

- Install Android App -

दिवंगत महारावल का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। महारावल बृजराज सिंह के निधन का दुखद समाचार सुनते ही जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के ध्वज को झुकाया गया। वहीं उनके निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर है। जैसलमेर का मुख्य बाजार बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी जैसलमेर वासियों की ओर से पूर्व महारावल बृजराज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दुख प्रकट किया जा रहा है।

52 वर्षीय पूर्व महारावल के परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी हैं। बृजराज सिंह जी का जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ। बृजराज सिंह की शादी 28 जनवरी 1993 को नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादूर की पुत्री राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी।