दिनेश अखाड़िया मकड़ाई समाचार, झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी राणापुर ग्रामीण मंडल के ग्राम पंचायत ढोलियावड में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ विदेशी व्यापार को बढ़ावा देना एवं सहयोग देने की बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक जी एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार विरोध कर पुतला दहन किया गया। क्योंकि भारत माता की इस धरती पर रहते हुए भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं कांग्रेस पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं। इसलिए पूरा प्रदेश में कमलनाथ के पुतला फूंक कर एवं मुर्दाबाद का नारा लगाकर विरोध कर प्रदेशवासियों को यह संदेश दे रहे हैं। कि देश का सामान अपना कर और विदेशी सामान का इस्तेमाल बंद कर अपनी अर्थव्यवस्था में मदद किया जाए। यह संदेश राजेंद्र उपाध्याय द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर राणापुर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह बिलवाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कलम सिंह भाबोर, राणापुर ग्रामीण मंडल के वरिष्ठ एवं इस विरोध अभियान के प्रभारी राजेंद्र उपाध्याय और भारत निगवाल, मीडिया प्रभारी दिनेश अखाड़िया आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
ब्रेकिंग