jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

पैनल अधिवक्ताओं को ऑनलाइन वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

मकड़ाई समाचार हरदा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशीकला चन्द्रा, के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में तथा अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के.एस. शाक्य एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विधिक सहायता योजना के अन्तर्गत गठित पैनल अधिवक्ताओं को ऑनलाइन वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

 इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष शशीकला चंद्रा ने कहा कि विधिक सहायता के कार्यो में अधिवक्ताओ की मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता का उद्देश्य, समाज के सभी कमजोर वर्गो तक न्याय की पहुंच हो, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय प्राप्त करने से वंचित न रह जाये। अधिवक्ता न्याय प्राप्त करने की दिशा में समाज के कमजोर तबके की मजबूत कड़ी हैं। न्याय दिलवाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे विधिक सेवा प्राधिकरण के आधार स्तम्भ है तथा उनके द्वारा विभिन्न कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, और साक्ष्य विधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
 शाक्य द्वारा प्रशिक्षण में निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नालसा-सालसा की योजनाएं, लोक अदालत, मीडिएशन, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015,प्ली बारगेनिंग, आपराधिक, विधिक, सिविल, दण्ड प्रक्रिया संहिता, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, पाॅक्सों एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं सिविल प्रक्रिया संहिता एवं नालसा एसिड हमले से पीडित व्यक्तियों के लिय विधिक सेवा योजना 2016 के बारे में तथा अन्य जरूरी कानूनों की जानकारी दी गई ।