jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...

प्यार का प्रपोजल छात्रा ने ठुकराया, तो एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने सरेआम मारा चाकू, हमले की वारदात CCTV में कैद

घायल छात्रा पिछले 1 महीने से आरोपी की छेड़छाड़ से परेशान थी

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक तरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने 10वीं की छात्रा को इसलिए चाकू मार दिया, क्योंकि उसने प्यार का प्रपोजल ठुकरा दिया था। चाकू के हमले से छात्रा लहूलुहान हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें आरोपी छात्रा को चाकू मारते हुए कैद हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी के सहयोगी एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना घमापुर थाना क्षेत्र के द्वारका नगर की है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि फरार आरोपी छात्रा को पिछले 1 महीने से परेशान कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा को घर से लेकर उसके स्कूल और कोचिंग संस्थान तक जाकर परेशान किया करता था। घटना वाले दिन भी आरोपी छात्रा को प्रपोज करने के लिए पहुंचा था, लेकिन जब छात्रा ने आरोपी का प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया, तो आरोपी ने चाकू निकालकर छात्रा के पेट और गले पर हमला कर दिया।

छात्रा ने कभी नहीं की थी शिकायत

- Install Android App -

घायल छात्रा पिछले 1 महीने से आरोपी की छेड़छाड़ से परेशान थी, लेकिन अब तक छात्रा ने न तो इस बात की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी और ना ही कभी इस बारे में अपने परिवार वालों को कोई जानकारी दी। शायद यही वजह है कि आरोपी का हौसला बुलंद हो गया और उसने छात्रा पर हमला कर दिया।

छात्रा के पड़ोस में ही रहता है आरोपी

एक तरफा प्यार में पागल फरार आरोपी छात्रा के पड़ोस में रहता है और काफी दिनों से वह उस पर अपनी नजर रखा हुआ था। आरोपी, छात्रा को अपने प्यार में फंसाने के लिए पिछले 1 महीने से उसका स्कूल और कोचिंग तक पीछा कर रहा था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश

पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी के दोस्त उसके परिजनों से भी बातचीत कर रही है। पुलिस का कहना है कि वह हर संभव कोशिश कर रही है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।