ब्रेकिंग
हरदा: डीजे वाले बाबू ने प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया, एफआईआर दर्ज कालोनाइजर द्वारा खेतों में प्लाट काट बेचे जा रहे है!  रोका जाए: नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  हरदा पुलिस की सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी, नागरिकों से की अपील अवैध ईट भट्टा संचालक: अजनाल नदी भाट परेटिया में नदी किनारे अवैध मिट्टी की खुदाई वर्षों से हो रही, वे... नर्मदा किनारे चल रहे अवैध ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, बोले अब गांव में नहीं लगने द... मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया

प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही है सरकार की उपलब्धियों की जानकारी |

हरदा| जनसंपर्क विभाग द्वारा भोपाल से भेजा गया प्रचार वाहन इन दिनों हरदा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर सरकार की गत 3 वर्षों की उपलब्धियां तथा लाडली बहना योजना के संबंध में वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहा है। इस प्रचार वाहन द्वारा गत दिनों हरदा जिले में विकास रथ द्वारा खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत काकड़कच्छ, तारापुर पड़वा, छिपाबड़, खिरकिया, मसनगांव, बम्हनगांव, कमताड़ी, चारूवा, दीपगांव, पिपल्याकला, जटपुरा, मोरगढ़ी, कालधड़, पोखरनी, लोलांगरा, ढोलगांव, मुहालकला, कांकड़कच्छ, बाफला, लोनि व बैड़ियाकला का भ्रमण किया गया। टिमरनी विकासखण्ड में विकास रथ द्वारा सौताड़ा, फुलड़ी, रहटगांव, अबगांवखुर्द, भुन्नास, गौंदागांव कला, करताना, नौसर, गाड़ामोड़कला, आलमपुर तथा सोडलपुर का भ्रमण किया गया और इन ग्रामों में वीडियो फिल्म प्रदर्शित कर सरकार की वह 3 वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई है। आगामी दिनों में भी इस प्रचार वाहन के माध्यम से हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को शासन की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।