jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

अधिकारियों के दल नहर संभाग टिमरनी के कमाण्ड एरिया का भ्रमण किया |

हरदा | मे पानी के निर्बाध प्रवाह हेतु, संचालन व्यवस्था देखने के लिए कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर सँयुक्त कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम बाजपेयी, एसडीएम श्री महेश बडोले और एसडीओपी आकांक्षा तलया द्वारा हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी के कमांड एरिया का भ्रमण किया गया एवं नहर गेट पर रहने वाले फील्ड स्टाफ से बात की गई और उनको आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। इस दौरान नहर विभाग के गेटों पर तैनात स्टाफ द्वारा बताया गया कि रात में कुछ लोग वाहनों से आते है और गेज बदलने एवं सीआर गेट गिराने का बोलते है, जिससे नहर व्यवस्था प्रभाबित होती है। इस पर संयुक्त दल द्वारा ऐसे लोगों की पहचान करने एवं गाड़ी का नंबर नोट करने हेतु नहर विभाग के स्टाफ को निर्देशित किया एवं कहा कि नहर संचालन मे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी और नहर पर आकर गेट डिस्टर्ब करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होने कहा कि हंडिया शाखा नहर के कमांड एरिया के संवेदनशील उपनहरो के गेटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नहरों पर हेडप लगाने वाले लोगो पर कार्यवाही की जाएगी तथा जो वाहन हेडप लगाने के लिए पत्थर लाते है, उनके नंबर नोट कर प्रकरण दर्ज करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जायेगा। इस दौरान संयुक्त दल द्वारा हरदा उपनहर आरडी 9555 मीटर, गोंदगाँव उपनहर आरडी 12090 मीटर, अजनई उपनहर आरडी 14580 मीटर, रुंदलाई उपनहर आरडी 16610 मीटर, खोदियाखेड़ी उपनहर 22800 मीटर, गुरदिया उपनहर आरडी 32400 मीटर एवं अन्य उपनहरो का निरीक्षण किया गया।