jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद

भारत ने पाकिस्तान को भेजा न्योता – पुराना किला में जुटेंगे 25 देशों के प्रतिनिधि

भारत-पाक तनाव के बीच सांस्कृतिक कूटनीति की नई पहल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बावजूद भारत ने सांस्कृतिक सहयोग का बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में 20 से 22 नवंबर तक पहली बार शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद मंच का आयोजन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए भारत ने पाकिस्तान समेत 25 देशों को आमंत्रण भेजा है, जिसमें से 15 देशों ने अब तक अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

पाकिस्तान को विशेष आमंत्रण, मंत्री को भेजा गया न्योता

भारत सरकार ने इस मंच के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को औपचारिक निमंत्रण भेजा है। विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से भेजे गए इस न्योते को दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

- Install Android App -

25 देश होंगे शामिल, 15 ने की पुष्टि

SCO सभ्यतागत संवाद मंच में कुल 25 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। अभी तक रूस, चीन, ईरान, कजाकिस्तान समेत 15 देशों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। यह मंच SCO देशों के बीच साझा विरासत, कला, संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों पर संवाद के लिए बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताई उम्मीद

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान भी इस महत्वपूर्ण मंच में हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सभ्यता सीमाओं से परे होती है, और यह मंच आपसी समझ बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है।

पुराना किला में तीन दिन तक चलेगा सांस्कृतिक मंथन

20 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पुराना किला परिसर में विभिन्न देशों की सांस्कृतिक प्रदर्शनियां, सभ्यतागत संवाद सत्र और विरासत संरक्षण पर चर्चा होगी। भारत की ओर से इसकी मेजबानी संस्कृति मंत्रालय कर रहा है।