jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला

हरदा – पिनेकल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बाल मेला आयोजित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा,विशेष अतिथि जिलामंत्री बसंत सिंह राजपूत उपस्थित रहे।बालमेला, यंग आंत्रप्रेन्योर फेयर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन ,सरस्वती पूजन कर किया गया।

अतिथियों का स्वागत पिनेकल एकेडमी के संचालक अब्दुल सईद खान एवं ताहिद खान ने किया।स्वागत उदबोधन में संचालक सईद खान ने बताया कि विद्यार्थियों में स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया है।इस दौरान विशेष अतिथि बसंत राजपूत ने पिनेकल शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन से ही प्रतिमान गढ़े जाते है।

- Install Android App -

उन्होंने संस्था की गतिविधियों की सराहना की।मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाठ्येत्तर गतिविधियां विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करती है,जिससे समाज एवं देश प्रगति करता है,पिनेकल में अध्ययनरत विद्यार्थी सही मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कर रहे है।इसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी,इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।अतिथियों ने मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर बच्चों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन मैडम सोहा खान ने किया।अंत में आभार प्राचार्य प्रियंका तोमर ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके माता पिता उपस्थित रहे।