हरदा, मध्यप्रदेश : 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 70, वार्ड क्रमांक 34, वीर दुर्गादास राठौड़ वार्ड में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के रूप में सजाया गया। साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें चम्मच दौड़, डांस सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी एवं आंगनवाड़ी सहायिका सुनीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बाल दिवस का संदेश – हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और हर बच्चे को मिले बेहतर शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य।

