jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव

सिराली। बाल दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न मनोरंजक खेल खिलाए गए तथा टॉफियां वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।

कार्यक्रम में थांदला, जिला झाबुआ में आरक्षक के पद पर पदस्थ कल्पना आत्मजा प्यारेलाल मालवीय द्वारा विशेष योगदान दिया गया। कल्पना का बचपन भी आंगनवाड़ी में ही बीता है। आंगनवाड़ी से अपने बचपन के जुड़ाव और आत्मीयता को याद करते हुए उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर केंद्र को कुर्सियां एवं बच्चों के उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की।

- Install Android App -

इस अवसर पर कल्पना मालवीय ने बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, खूब पढ़ाई करने, मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य हासिल करने तथा जीवन में उन्नति करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता जोशी एवं आंगनवाड़ी सहायिका सरोज करौंची ने भी बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।

कल्पना मालवीय की इस पहल से आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को उपयोगी सामग्री के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली। उनकी इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की गई।