jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही है सरकार की उपलब्धियों की जानकारी |

हरदा| जनसंपर्क विभाग द्वारा भोपाल से भेजा गया प्रचार वाहन इन दिनों हरदा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर सरकार की गत 3 वर्षों की उपलब्धियां तथा लाडली बहना योजना के संबंध में वीडियो फिल्म के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहा है। इस प्रचार वाहन द्वारा गत दिनों हरदा जिले में विकास रथ द्वारा खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत काकड़कच्छ, तारापुर पड़वा, छिपाबड़, खिरकिया, मसनगांव, बम्हनगांव, कमताड़ी, चारूवा, दीपगांव, पिपल्याकला, जटपुरा, मोरगढ़ी, कालधड़, पोखरनी, लोलांगरा, ढोलगांव, मुहालकला, कांकड़कच्छ, बाफला, लोनि व बैड़ियाकला का भ्रमण किया गया। टिमरनी विकासखण्ड में विकास रथ द्वारा सौताड़ा, फुलड़ी, रहटगांव, अबगांवखुर्द, भुन्नास, गौंदागांव कला, करताना, नौसर, गाड़ामोड़कला, आलमपुर तथा सोडलपुर का भ्रमण किया गया और इन ग्रामों में वीडियो फिल्म प्रदर्शित कर सरकार की वह 3 वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई है। आगामी दिनों में भी इस प्रचार वाहन के माध्यम से हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को शासन की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।