सुनील पटल्या बैड़िया। भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर सोमवार को बाजीराव पेशवा समाधि स्थल रावेरखेड़ी पँहुचे। यहाँ उन्होंने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर बाजीराव पेशवा को नमन किया। पेशवा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदुस्तान के इतिहास में पेशवा बाजीराव प्रथम ही अकेले ऐसे महावीर महायोद्धा थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में 41 युद्ध लड़े और एक भी युद्ध नहीं हारे। वीर महाराणा प्रताप और वीर छत्रपति शिवाजी के बाद बाजीराव पेशवा प्रथम का ही नाम आता है। जिन्होंने मुगलों से बहुत लंबे समय तक लगातार लोहा लिया था। बाजीराव पेशवा के समय में महाराष्ट्र, गुजरात, मालवा, बुंदेलखंड सहित 70 से 80 प्रतिशत भारत पर उनका शासन था। रावेरखेड़ी आगमन पर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्रसिंह चौहान व सतीष बिर्ला ने उनका स्वागत किया।
ब्रेकिंग