jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट आज अबगांव खुर्द और करताना का करेंगे दौरा

स्कूल, आंगनवाड़ी, उचित मूल्य की दुकान और छात्रावास का करेंगे निरीक्षण

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 12 दिसंबर को ग्राम अबगांव खुर्द और करताना का दौरा करेंगे तथा आंगनवाड़ी केंद्र, सीएम राइज स्कूल, उचित मूल्य की दुकान और जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 12 दिसंबर को सुबह 9ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 9ः45 बजे ग्राम अबगांव खुर्द पहुंचेंगे, तथा वहाँ उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री जी सुबह 10ः15 बजे अबगांव खुर्द से करताना के लिए प्रस्थान करेंगे और 10ः45 बजे करताना ग्राम में सीएम राइज स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और जलजीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट प्रातः 11ः45 बजे करताना से प्रस्थान कर दोपहर 12ः15 बजे हरदा आएंगे तथा सिविल लाइन स्थित अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट दोपहर 1ः30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा दोपहर 2ः30 बजे सर्किट हाउस से भागवत कथा स्थल पर जाएंगे। इसके बाद अपरान्ह 3ः45 बजे प्रभारी मंत्री श्री सिलावट हरदा से छीपानेर होते हुए भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।