प्रेमी ने प्रेमिका को खिलाया नशीला पदार्थ, होटल में ले जाकर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, VIDEO वायरल करने करने की धमकी देकर लिए 20 हजार
युवती को अपने दोस्तों के साथ मिलकर बेहोशी की हालत में आगरा के बसई चौकी के पास स्थित एक होटल में ले गए
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण फिरोजाबाद से सामने आया है। यहां प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

