jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

फटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में पिड़ितों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करे अधिकारीगण :- विधायक डॉ. दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहँुचकर हरदा फाटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पिड़ितों की विभिन्न समस्याओं से हरदा कलेक्टर को अवगत कराया एवं तत्काल समस्याओं का निराकरण कराये जाने एवं अतिशीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग की गई। जिस पर हरदा कलेक्टर द्वारा ब्लास्ट पिड़ितों की मूलभूत समस्याओं का तत्काल निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया गया एवं मुआवजा राशि के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि फाटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पिड़ितों को एन.जी.टी. से जो मुआवजा राशि मिलने वाली है उसके लिए हाईकोर्ट जबलपुर में जुलाई के पहले हफ्ते में पेशी है। हाईकोर्ट से निर्णय आने के उपरांत ही मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया की जावेगी।