रियाज मंजूरी
मकड़ाई समाचार नीमच/रामपुरा। रामपुरा नगर के मोहल्ला मदारबाग छोटी कंधार बड़ी कंधार मैं आज दो युवक फर्जी चंदा करते हुए मोहल्ला निवासियों ने पकड़े प्राप्त जानकारी के अनुसार आकांक्षा सामाजिक विकास समिति के नाम से निराश्रित एवं गरीब बच्चों की समिति के नाम से फर्जी रसीद कट्टा के द्वारा दोनों युवक नगर के उक्त मोहल्लों में चंदा वसूली कर रहे थे। जिस पर मोहल्ले के कुछ युवकों को संदेह होने पर उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने आकांक्षा सेवा समिति इंदौर चंदन नगर थाना क्षेत्र की समिति का चंदा करना बताया। इस पर मोहल्ले के युवकों ने चंदन नगर इंदौर थाने पर फोन पर संपर्क कर उक्त समिति के जानकारी निकाली तो वहां से बताया गया कि उक्त समिति फर्जी है। और यह लोग फर्जी ढंग से चंदा कर रहे हैं। इस पर युवकों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। इन युवकों के पास से निंबाहेड़ा नीमच और अन्य कई गांव की रसीद कट्टो पर ₹500 से लेकर ₹1000 तक की राशि की रसीद कटी हुई पाई गई। जिस पर रामपुरा पुलिस द्वारा उक्त दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले जाया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। युवकों ने अपना नाम प्रकाश पुरानी नगर पालिका के पीछे निवासी नीमच बताया। वहीं दूसरे ने अपना नाम कुंदन निवासी हरकियाखाल नीमच बताया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान के अनुसार पूछताछ तथा जांच के बाद उक्त युवकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा।
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
