jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता लगाने लगीं फांसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार, कोरोना से मृत लोगों के स्वजनों को मुआवजा देने, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान आवास में प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी हुई। कुछ महिलाओं ने फांसी लगाने का प्रयास भी किया। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करके उन्हें रोक दिया तो वे सड़क पर लेट गईं। कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए श्यामला हिल्स पहुंची थीं। सूचना मिलने पर यहां महिला पुलिस पहले से तैनात थी। जैसे ही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर आगे बढ़ने लगीं तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। आगे जाने को लेकर उनकी झूमाझटकी भी हुई पर सफलता नहीं मिली। कुछ कार्यकर्ता गले में गमछा डाले हुए थीं। इसी को लपेटकर कुछ कार्यकर्ता फांसी लगाने का प्रयास करने लगी तो पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें रोक दिया।

विरोध स्वरूप महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विदिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार, ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता, भोपाल से प्रियंका सिंह राजपूत, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री शशि मिश्रा और कल्पना मिश्रा, सचिव फरजाना खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थीं।