jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

दूल्हे को लेकर घोड़ी फरार, कार और बाइक लेकर 4 किलोमीटर तक पीछे भागे बाराती

मकड़ाई समाचार अजमेर। जिले के नसीराबाद से एक दूल्हे को  घोड़ी लेकर भागने का अजब वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो 18 जुलाई 2021 का बताया जा रहा है। बिन्दोरी में पटाखा की आतिशबाजी करते ही  घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ा। इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई।

दरअसल, नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा में दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चल रही थी। पास में डीजे भी बज रहा था। घोड़ी वाला भी घोड़ी को नचाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बच्चे ने अचानक पटाखा फोड़ दिया। पटाखे की आवाज सुनकर घोड़ी बिदक गई। दूल्हे को लेकर भाग गई। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। लोग ने कार और बाइक से घोड़े का पीछा किया।

- Install Android App -

इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल बिंदौरी के दौरान बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान घोड़ी बिदक गई और वह दूल्हे को लेकर जंगल की ओर भाग गई। गांव वालों ने घोड़ी का पीछा कर दूल्हे को नीचे उतारा। इसके बाद दूल्हे की तबीयत ठीक हुई तो बारात जयपुर के लिये रवाना की गई।

यह नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा गांव में शादी समारोह का है। डीजे संचालक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई थी, गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान बारात में शामिल कुछ युवक तोरण कार्यक्रम का अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।