jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

सिरोंज तहसील में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर, अनेक रास्ते बंद

मकड़ाई समाचार विदिशा। जिले की सिरोंज तहसील में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात भारी बारिश हुई। जिले की 10 तहसीलों में से केवल सिरोंज में 234 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। रातभर हुई इस भारी बारिश के बाद सुबह पूरे शहर का नजारा बदल गया। कई जगह रास्ते बंद हो गए, निचली बस्तियों में पानी भर गया। वहीं नदी नाले उफान पर आ गए।
naidunia
सिरोंज से मंडी बामोरा रोड पर ग्राम पंचायत भटोली के जवारी नदी पर बने पुल पर पानी भरा हुआ है। इससे दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। झमाझम बारिश से सिरोंज में बाढ़ जैसे हालात बन गए। वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 10 और कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। यहां सड़कों पर 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। रोहिल पुरा चौराहे पर किराने की दुकानों में पानी भर गया। क्षेत्र की जवारी नदी उफान पर है। पुल पर 4 फ़ीट पानी बह रहा है। मंडी बामोरा तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया, इसके अलावा कैथन नदी उफान पर आने से पंचकुइयां से अलीगंज जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है।

- Install Android App -

इस बारिश से सिरोंज, नटेरन सीमा से लगे गांव भी प्रभावित हुए। नटेरन तहसील के ग्राम महू, घोगरा में नदी नाले उफान पर आ गए। महू के बस स्टैंड पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। अलग-अलग जगह से भारी बारिश की सूचना मिलने के बाद सिरोंज एसडीएम अंजलि शाह सहित प्रशासनिक अमला हालात का जायजा लेने के लिए निकला। जहां नदियां उफान पर आई हैं, वहां पुल के पास पुलिस भी तैनात हो गई है।
इधर, विदिशा शहर में बुधवार से ही बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसी तरह लटेरी में भी बारिश दर्ज नहीं हुई। बासौदा में 9, कुरवाई में 15, नटेरन में 8 मिली मीटर ही बारिश हुई है। एक ही रात में सबसे ज्यादा बारिश सिरोंज में ही दर्ज की गई।