jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

अजीबोगरीब मामला आया सामने 18 वर्ष की उम्र और 144 साल का बूढ़ापा आखिर क्या है ? पूरा मामला….

देश विदेश। हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने कुछ साल पहले एक फिल्म क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन में काम किया था इस फिल्म में ब्रैड का किरदार जब पैदा होता है तो बूढ़ा होता है और जब वो मरने वाला होता है तब वो एक नवजात शिशु में तब्दील हो जाता है।कुछ ऐसी ही कहानी अशांति स्मिथ की है।

इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली स्मिथ दुनिया का सबसे दुर्लभ सिंड्रोम है।स्मिथ को हचिनसन गिलफॉर्ड प्रोगेरिया सिंड्रोम है जिसके चलते वे जब एक साल पूरा करती हैं तो उनका शरीर आठ साल अधिक हो जाता है। इसी के चलते 18 साल की स्मिथ का शरीर 144 साल के शख्स जैसा हो चुका है। 17 जुलाई को इस लड़की की मौत हो चुकी है।उनकी उम्र महज 18 साल थी लेकिन उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे 18 साल की युवा है स्मिथ की जब मौत हुई तो उसके 33 साल के पिता शेन विकेन्स, उसकी मां और 25 साल की दोस्त कार्टराइट उसके साथ मौजूद थे।

- Install Android App -

स्मिथ के अपनी मां को आखिरी शब्द थे- तुम्हें अब मुझे जाने देना होगा स्मिथ की मां ने कहा कि प्रोगेरिया से उसकी मोबिलिटी पर फर्क पड़ा लेकिन लाइफ को लेकर उसके उत्साह में कोई फर्क नहीं आया गंभीर सिंड्रोम होने के बावजूद वो अपनी परिस्थिति को लेकर विचलित नहीं थी वो अपने दिल की बात हमें बताती थी उसकी विलपावर बेहद स्ट्रॉन्ग थी। मैं उसे बहुत प्यार करती थी और उसने अपनी हिम्मत से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हालांकि 144 साल का शरीर होने के बावजूद स्मिथ अपने दोस्तों के साथ रिलैक्स करती थी मई के महीने में उसने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था और इस दौरान उसने अपनी फेवरेट कॉकटेल ड्रिंक का आनंद भी उठाया था वही इस मामले में बात करते हुए कार्टराइट ने कहा कि स्मिथ के जैसे हालात थे, उसके चलते वो कभी मानसिक तौर पर नकारात्मक फील नहीं करती थी वो काफी नॉर्मल थी। उसका शरीर भले ही 100 साल से अधिक का था लेकिन दिल से वो 18 साल की ही थी।

गौरतलब है कि ब्रैड पिट की फिल्म आने के बाद इस दुर्लभ कंडीशन प्रोगेरिया को बेंजामिन बटन कंडीशन भी कहा जाने लगा था ये बेहद दुर्लभ सिंड्रोम है लेकिन किसी भी बच्चे में ये दो साल की उम्र से ही पता लगने लगता है, आमतौर पर इस सिंड्रोम में बच्चे के बाल झड़ जाते हैं, ग्रोथ रुक जाती है और आमतौर पर इस कंडीशन से जूझने वाले बच्चे 14 साल की उम्र में मर जाते हैं।