jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP BIG News: फर्जी पुलिसकर्मियों ने दिनदहाड़े तलाशी के नाम पर युवक से जेवरात ठगे

नकली पुलिस बनकर युवक से जेवर लूटे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दमोह। बदमाशों ने लूट करने के नए नए तरीके इस्तेमाल करना प्रारंभ कर दिया है। सरे बाजार में नकली पुलिस बनकर लोगो की तलाशी ले रहे है और इसी दौरान कीमती सामान भी पार कर देते हैं | ऐसा ही एक घटना दमोह के बस स्टेंड पर हुई | जहां पर तीन बदमाश पुलिसकर्मी बनकर लोगो की तलाशी लेने लगे। इस दौरान एक युवक के बैग की तलाशी ली गई। जिसमें लाखों रुपये के जेवर इन बदमाशों ने पार कर दिए। पीड़ित युवक ने थानें में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया

- Install Android App -

पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश नजर आ रहे है।जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस को इस घटना के मिले सीसीटीवी फुटेज को लेकर जांच कर रही है।

सिविल कपड़ों में  लोगों की जांच पड़ताल

थाना प्रभारी आनंदसिंह ने बताया कि नरसिंहपुर निवासी सुभाष नेमा गुरुवार की दोपहर बस स्टेंड पर उतरकर सड़क पर आए जहां तीन युवको ने खुद को सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मी बताया और कहा उन्हे सिविल कपड़ों में संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच पड़ताल करनी है।नेमा ने जांच के लिए बैग दे दिया। बदमाशों ने सोने की चेन और अंगूठी उतरवाकर कागज में रखकर बैग में रख ने को कहा ताकि युवक की तलाशी ले सकें युवक ने ऐसा किया। इस दौरान बदमाशों ने कागज में पत्थर रखकर बैग मे रख दिए और जेवर पार कर दिया।इसके बाद बैग देकर बदमाश चले गए। युवक एक होटल  में खाना खाने के दौरान बैग में देखा तो जेवर गायब मिले। तुरंत थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।