jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

MP big News: शासकीय चने की मीरा वेयर हाउस से हो रही थी चोरी, प्रशासन ने किया वेयर हाउस सील संचालक मोदी लेनदेन कर मामला दबाने की कर रहा था कोशिश

के के यदुवंशी पत्रकार

सचिन मोदी वेयर हाउस संचालक

नर्मदापुरम जिले की सिवनीमालवा तहसील में इन दिनों मिटृटी के ट्रकों की लगातार खेप आ रही है जिसे स्थानीय व्यापारी चने में मिटृटी मिला कर रातों रात मालामाल हो रहे है। पूरे मामले का पता तब चला जब शासकीय टेग लगी चने की बोरियां मीरा एसोसिएट वेयर हाउस जो कि कागजों में मंडी व्यापारी सचिन मोदी का है। वहां से वेयर हाउस से चने चोरी कर बोरियों को ट्रकों में भरा जा रहा था तो इसकी भनक प्रशासन को लग गई तत्काल मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम को देखते ही व्यापारी सहित ट्रक डाइर्वर एवं हेल्पर मौके से भाग खडे हुए।

- Install Android App -

जिसके बाद एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर के द्वारा वेयर हाउस संचालक को बुलाया गया। व्यापारी सचिन मोदी ने अधिकारियों को कई बार गुमराह किया लेकिन व्यापारी द्वारा चना चोरी किए जाने की सच्चाई अधिकारियों के सामने खुल कर सामने आ गई। मंडी में व्यापारियों की मिली भगत से शासन को लंबे समय से चूना लगाया जा रहा है। देर रात दो ट्रकों को पुलिस थाने में लाकर वेयर हाउस कार्पोरेशन के अधिकारियों ने पुलिस अभिरक्षा में खडा किया।

मध्यप्रदेश स्टेट कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक नगीन वर्मा ने बताया कि शासकीय चना ट्रक में रखा होने की सूचना मिली थी ।
मीरा एसोसिएट वेयर हाउस है जिसके ओनर सचिन मोदी है ।
मैने देखा कि यहा दो ट्रक खडे हुए है दोनो ट्रक अधूरे लोड खड़े है और ड्राईवर भाग चुके है।
ट्रक भी अन्य जगह खडे हुए थे। जब गोदाम में पहुंच कर देखा कि स्टैक की जांच की एक स्टेक पालीवाल वेयर हाउस की दिखी। शंका होने पर हमने वेयर हाउस सील कर दिया है। प्रथम दृष्टया यह समझ में आता है कि मामला पूरा चोरी का है और जांच में यही चीज सामने आएगी। इसमें गोदाम संचालक के गोदाम में गाड़ी लोड हो रही है वो भी रात के समय तो चोरी का मामला समझ में आता है। अभी डीओं प्राप्त नही हुए है। आनलाईन पोजिशन देखेगे की स्टाक है या नही है। वन वाई वन स्टाक जांच की जाएगी। वही जांच के बाद वेयर हाउस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।