jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

Harda News: पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आज, एसपी करेंगे शहर के गणमान्य नागरिकों से चर्चा

हरदा : रविवार दिनाँक 03 मार्च 2024 को दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे तक जिले के सभी थाना में पुलिस जनसंवाद” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद आदि व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, हमारे इलेक्ट्रॉनिक एवम प्रिंट मीडिया के सभी बंधु आदि इस जनसंवाद में सम्म्मलित होकर अपने निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से अपेक्षा, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझाव की जानकारी दे सकते हैं। साथ ही पुलिस के द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली से भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। उनके समस्यायों तथा सुझावों परपुलिस द्वारा जो भी कार्यवाही प्रस्तावित है इसकी भी जानकारी उनको दी जाएगी। यह जनसंवाद प्रत्येक थाना क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

- Install Android App -

जिसमें सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपने-अपने अनुभाग थाना प्रभारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। जिला मुख्यालय हरदा में यह पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदय एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा की उपस्थिति में कोतवाली में उक्त कार्यक्रम नगर पालिका पार्क हरदा एवम सिविल लाइन थाना में थाना परिसर सिविल लाइन हरदा में आयोजित किया जाएगा।