jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां मात्र 84.10 रुपए में मिल रहा एक लीटर पेट्रोल

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने बीते दिनों जनता को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की थी। इसके बाद कई राज्यों की सरकार ने अपने प्रदेश में टैक्स कम कर दिया है, इसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से टैक्स में कमी किए जाने के बाद दाम नहीं बढ़े हैं।

इंधन के दाम में कमी आने के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपए है और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर है। बता दें केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपए और छह रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी, जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपए और सात रुपए तक गिर गए हैं। इसके बाद से तेल के दाम लगातार स्थिर हैं।

जानिए आपके शहर के रेट?

- Install Android App -

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए लीटर और डीजल 94.04 रुपए लीटर
  • भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपए और डीजल 93.90 रुपए लीटर
  • पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए लीटर

 ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।