ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

फूफा ने भतीजी से कई बार किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, पुलिस को मिले थे करीब 6 माह के दो भ्रूण

गर्भपात के दौरान 5 से 6 माह के दो भ्रूण को किशोरी ने एक मकान में फेक आई

मकड़ाई समाचार सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले मिले दो भ्रूण मामले का पर्दाफाश हुआ है। सगे फूफा ने 15 वर्षीय भतीजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला आगासोद थाना क्षेत्र का है, जहां माता-पिता अक्सर 15 वर्षीय किशोरी को फूफा के भरोसे छोड़ कर चले जाते थे। जिसका फूफा ने नाजायज फायदा उठाया और रिश्तों को तार-तार कर दिया। फूफा ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।

आरोपी फूफा ने किशोरी को गर्भपात कराने जड़ी बूटी खाने को दे दिया और गर्भपात के दौरान 5 से 6 माह के दो भ्रूण को किशोरी ने एक मकान में फेक आई। जहां पर आगासोद पुलिस को 2 भ्रूण मिले थे। पुलिस ने दोनों भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया था।

वही किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी फूफा मोहर सिंह लोधी निवासी जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर कर लिया गया है। पोक्सो एक्ट वा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।