दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया थाने में मां ने की शिकायत
प्रेमिका की शादी से दुखी प्रेमी रात मे मिलने प्रेमिका के ससुराल जा पहुंचा। दुल्हन के कमरे आहट सुन दूल्हे ने कमरे की तलाशी ली तो सन्दूक मे प्रेमी मिला। दूल्हे ने गांव वालो को बुलाकर प्रेमी की पिटाई की कालिख पोत गांव मे घुमाया।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र।प्रदेश । कुशीनगर इन दिनो एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी के बाद उसके बिना रह नही पाया और प्रेमिका की ससुराल पहुंच गया।रात मे दूल्हे की नींद खुली और प्रेमी को पकड़ लिया। उसके चेहरे पर कालिख पोत मारपीट कर इलाके में घुमाया। पिटने वाले युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पूरी घटना विस्तार से
यह मामला प्रदेश के कुशीनगर जिले मे नेबुआ नौरंगिया का है जहां के युवक की शादी तर्कपट्टी की युवती से बुधवार को हुई।शादी के दूसरे ही दिन वह अपने ससुराल आ गई. लेकिन शादी से पहले वह अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी. दोनों का प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था। जुदाई सहन नहीं हुई तो प्रेमी अपनी प्रेमिका की ससुराल आ पहुंचा। प्रेमिका ने उसे खिड़की से अंदर बुला लिया।
दूल्हे की खुली नींद फिर हुआ तमाशा
शनिवार शाम को घर के सदस्य एक रिश्तेदार के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में चले गए थे।आधी रात के करीब जब प्रेमी खिड़की के रास्ते घर में घुसा। उस वक्त घर में युवती अकेली थी और उसका पति बाहर बरामदे में सो रहा था। रात को करीब दो बजे पति की नींद टूटी. उसे घर के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई।
दूल्हा जब वह कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था. आवाज देने पर पत्नी ने थोड़ी देर में दरवाजा खोला। पति को शक हुआ, तो उसने कमरे की तलाशी लेनी शुरू की। संदूक पर रखे सामान की स्थिति बदली दिखी, तो उसने संदूक खोला अंदर प्रेमी छिपा बैठा था।
प्रेमी की हो गई जमकर पिटाई
प्रेमी को सन्दूक मे देख पति ने शोर मचाया और गांव वालों को बुला लिया। देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए। युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की गई। हाथ-पैर बांध दिए गए और मुंह में कालिख पोत दी गई. गांव में जुलूस निकाला गया। लोगों ने सरेआम उसे अपमानित किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और सुरक्षित थाने ले गई. परिजनों को बुलाकर युवक को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में अपनी गर्लफ्रेंड का भतीजा लगता है। अब इस मामले में पिटने वाले युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। साथ ही दूल्हे ने भी दुल्हन के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

