भारत में राफेल पर मचे घमासान के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत के ठीक पड़ोस में आतंकी ढांचे की मौजूदगी और उनको मिल रही सरकार की मदद से लगातार भारत के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है और भारत इससे निपटने में काफी संयम दिखा रहा है।
रक्षा मंत्री ने ‘इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक रिसर्च’ को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकी समूहों के वित्त पोषण एवं हथियारों की आपूर्ति को रोकने के लिए पुख्ता कोशिश की और ‘विदेशी आतंकियों’ की भर्ती एवं उन्हें सक्रिय करने की प्रक्रिया को अवरुद्ध करने की जरूरत है। सीतारमण भारत-फ्रांस के सामरिक संबंधों को और बढ़ावा देने के मकसद से तीन दिन के दौरे पर यहां पहुंची थीं।
भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति के अनुसार, रक्षा मंत्री ने भारत के ठीक पड़ोस में आतंकी ढांचे की मौजूदगी और उसे सरकार से लगातार मिल रही मदद का खासतौर पर जिक्र करते हुए कहा कि वे लगातार भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिवेश को अनिश्चित कहा सकता है। भारत लगातार अस्थिरता और हिंसा की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है।
सीतारमण ने कहा कि आतंकवाद का लगातार बना हुआ खतरा मुख्य सुरक्षा चुनौती है, जिसे हम भारत में और साथ ही अब अफगानिस्तान में भी सीमा पार आतंकवाद के नाम से जानते हैं। रक्षा मंत्री ने साथ ही भारत-फ्रांस के रक्षा संबंधों की बात करते हुए दो विश्व युद्धों में फ्रांस की जमीन पर शहीद होने वाले 9,300 भारतीय सैनिकों के बलिदान का उल्लेख किया।
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही
रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन
खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी
पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा
सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की
केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे
घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
