jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आज होगी नीलामी, फिर रक्षाबंधन पर 3 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी रक्षाबंधन 2026: भद्रा का साया नहीं, 28 अगस्त को मनेगा राखी का पर्व छत्तीसगढ़ की 3 सगी बहनों की दर्दनाक मौत, उल्टी-दस्त के बाद 2 ने इंदौर और तीसरी ने इटारसी में तोड़ा द...

केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के घर छापे, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आयकर विभाग ने एक बार फिर उनके घर में छापेमारी की, जिस दौरान 100 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। विभाग ने ये छापेमारी इनकम टैक्स रिटर्न्स को लेकर की है। खबरों के अनुसार, छापेमारी में गहलोत के घर से सवा 2 करोड़ के जेवरात बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक ड्राइवर के नाम भी प्रॉपर्टी मिली है। बता दें कि बुधवार को भी आयकर विभाग ने गहलोत के 16 ठिकानों पर छापे मारे थे। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के मंत्री के खिलाफ जारी कर चोरी की जांच के सिलसिले में ये छापे मारे जा रहे हैं।
गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन, कानून और राजस्व मंत्री हैं और नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उनका पहले भी विवादों से नाता रहा है। इससे पहले भी परिवहन मंत्री पर आचार संहिता का उल्लंघन का मामला चल रहा था, जिसमें चुनाव आयोग ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई थी।