jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आज होगी नीलामी, फिर रक्षाबंधन पर 3 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी रक्षाबंधन 2026: भद्रा का साया नहीं, 28 अगस्त को मनेगा राखी का पर्व

छत्तीसगढ़ की 3 सगी बहनों की दर्दनाक मौत, उल्टी-दस्त के बाद 2 ने इंदौर और तीसरी ने इटारसी में तोड़ा दम

एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, फूड पॉइजनिंग की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर / इटारसी। मध्यप्रदेश के इंदौर में रह रहे छत्तीसगढ़ के एक परिवार की तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद तीनों को उल्टी-दस्त शुरू हुए और कुछ ही घंटों में उनकी जान चली गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

कौन थीं तीनों बच्चियां?

मृतक बच्चियों की पहचान 10 वर्षीय आशी, 8 वर्षीय विशुका और 5-6 वर्षीय विधि के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार की सगी बहनें थीं। परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। पिता नरेंद्र सिंह पीथमपुर की L&T कंपनी में काम करते हैं और परिवार इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र में रह रहा था।

रात 2 बजे खाना खाया, फिर बिगड़ी तबीयत

बेटमा पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 2 बजे परिवार ने दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी। खाना खाने के तुरंत बाद तीनों बेटियों को तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गए।

परिजन आनन-फानन में उन्हें इंदौर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो छोटी बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

- Install Android App -

शव लेकर गांव जा रहे थे, रास्ते में तीसरी की भी मौत

दो बच्चियों की मौत के बाद परिजन उनके शवों को एंबुलेंस से पैतृक गांव जांजगीर-चांपा ले जाने के लिए निकले। बताया जा रहा है कि इंदौर अस्पताल में बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिए गए थे।

इसी एंबुलेंस में तीसरी बेटी भी साथ थी। जांजगीर जाते समय इटारसी के पास उसकी तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत इटारसी के शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया। सुखतवा सीएचसी से रेफर होकर आई 10 वर्षीय आशी बेहोशी की हालत में थी। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट से एक घंटे तक इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस क्या कह रही है?

इटारसी टीआई सौरभ पांडे ने बताया कि घटना का मूल स्थान इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र है। इसलिए इटारसी पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम किया है और डायरी बेटमा पुलिस को भेजी जा रही है।

तीनों शवों का पोस्टमार्टम इटारसी में कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद तीनों की तबीयत एक साथ बिगड़ी।

मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस खाने के सैंपल और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।